আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on: June 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में उनका शव मिला. अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है. वे 34 साल के थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के नौकर ने इस घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी. मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे. कुछ दिनों पहले उनकी एक्स मैंनेजर ने भी खुदकुशी कर ली थी.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11929 नए मामले, 311 की मौत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था. सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी. लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से. टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी. डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है.

http://लगातार 8वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now