नई दिल्ली. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित राजन मिश्र का रविवार को कोरोना से निधन हो गया. सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती बनारस घराने के 70 वर्षीय राजन मिश्र वायरस से संक्रमित होने के बाद किडनी की समस्या से ग्रस्त हो गए थे. बताया गया है कि पंडित राजन मिश्र को कोरोना तो हुआ ही था, इसके अलावा उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होने ट्वीट कर कहा- शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है.
http://IPL 2021 : सुपर ओवर में DC ने SRH को हराया, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची
बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति. बता दें कि साल 1951 में पंडित राजन मिश्र का जन्म बनारस के शास्त्रीय संगीत घराने में हुआ था. उन्होंने शुरुआती जीवन में पंडित हनुमान प्रसाद मिश्र से तालीम हासिल की थी. उनका अपने छोटे भाई पंडित साजन मिश्र के साथ अटूट रिश्ता रहा है और दोनों ने आपसी तालमेल से जुगलबंदी का ऐसा समां बांधा की दुनिया भर में इनका नाम हो गया. साल 2007 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था.
http://कोविड केयर हॉस्पिटल जिंदा महिला को बता रहा मृत, डेथ सर्टिफिकेट कर दिया जारी









