सरायपाली. ग्राम पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद को पत्र लिखकर जिले में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों के विगत कई माह के वेतन के भुगतान की मांग की है. उन्होने बताया कि महासमुंद जिले में कार्यरत पंचायत सचिवों का वेतन विगत 11/04/2021 से जिला पंचायत महासमुंद में आ चुका है किंतु आज तक पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है.
http://सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में माइक्रोबायोलॉजिकल सर्विलांस के निर्देश
कोविड-19 महामारी में पंचायत कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के वैक्सीनेशन, सूखा राशन, क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों का रख रखाव आदि कार्य पंचायत सचिवों द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में पंचायत सचिवों को अपने घरों का राशन लाने के लिए उधार से काम चलाना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में ब्लॉक महासमुंद में मार्च तक, पिथौरा में मार्च तक, बागबाहरा में फरवरी तक, बसना में मार्च तक, सरायपाली में फरवरी तक का वेतन 7 दिवस के अंदर नहीं मिलता है तो पूरे जिले में सचिवों द्वारा काम बंद कर कलम बंद कर दिया जाएगा.
http://कोरोना की देशी दवा 2DG लॉन्च, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी
http://स्विगी और जोमैटो की सिफारिश क्यों कर रहा है जिला प्रशासन : रैना







