আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में तोड़ा हार का सिलसिला, भारत को 10 विकेट से हराया

Published on: October 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान की टीम ने भारत को वर्ल्डकप में हराया है.152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम (68) और मोहम्मद रिजवान (79) ने शानदार बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.31 रन तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे. रोहित शर्मा (3) और केएल राहुल (0) को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा.

https://कोरोना का नया वेरिएंट AY-4 मिला, ज्यादा तेजी से फैलने की आशंका

बाद सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौटते बने. तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने मिलकर पारी संभाली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी की. पंत 39 रन बनाकर आउट हुए. बाद रवींद्र जडेजा और कोहली ने पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों पर 41 रन जोड़े. जडेजा 13 रन बनाकर आउट हुए. कोहली भी 57 रन बनाकर आउट हो गए. हार्दिक एक बार फिर फेल हए 11 रन ही बना सके. भारत ने आखिरी पांच ओवर में 51 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए. पाकिस्तान के लिए शाहीन ने 3, हसन ने 2, शादाब और रउफ ने 1-1 विकेट लिया. शानदार प्रदर्शन के लिए शाहीन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

https://6,000mAh बैटरी और Jio ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now