আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चौकी प्रभारी बोले- महुआ शराब की बिक्री से चल रहा चौकी-थाना का खर्च

Published on: November 28, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. प्रदेश का एक पुलिस चौकी इन दिनों अवैध महुआ शराब से चल रही है. यह बात स्वयं इस क्षेत्र में पदस्थ चौकी प्रभारी मीडिया से कह रहे हैं. बहरहाल, इस चौकी क्षेत्र में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर अवैध महुआ शराब की बिक्री हो रही है. जिसे रोकना संबंधित पुलिस एवं आबकारी के वश में नहीं है. बलौदाबाजार जिले में प्रदेश सरकार की शराब नीति को आईना दिखाती एक खबर निकल कर आई है. जानकारी के अनुसार जिले के जंगल क्षेत्र में शासकीय दर से अधिक दर पर शराब बिक्री के अनेक मामलों के बीच अब यह खबर मिल रही है कि सरकारी शराब के समकक्ष ही अब क्षेत्र में महुआ निर्मित हाथ शराब बिक रही है.

ज्ञात हो कि हाल ही में कलेक्टर ने ओव्हर रेट में शराब बिक्री को रोकने अनुविभागीय अधिकारियों को निरीक्षण करते रहने का जिम्मा दिया था. पर इसके बाद भी क्षेत्र में जगह-जगह कच्ची महुआ शराब आसानी से बिक रही है. इससे बया चौकी, राजादेवरी थाना, सोनाखान चौकी, अंचल प्रमुख है. मात्र बया चौकी अंतर्गत ही 50 से अधिक स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है. इस काम में क्षेत्र के अनेक युवा भी लगे हैं. जिनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता दिख रहा है. सस्ती महुआ शराब की बिक्री से युवा नशे में गांव की गलियों में गाली-गलौज कर लड़ते-झगड़ते देखे जा सकते हैं. शराबियों की हरकतों से अब ग्रामीण महिलाओं का शाम होते ही अपने ही गांव की गलियों में निकलना कठिन हो गया है.

https://लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट

6 माह में महुआ शराब के 45 मामले

उक्त अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम नहीं लगाने के प्रश्न पर बया चौकी प्रभारी धनेश ताड़ेकर ने मीडिया को बताया कि अवैध शराब बिक्री की जैसी-जैसी सूचना मिल रही है लगातार कार्रवाई की जा रही है. आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी. अभी तक 6 माह में मेरे द्वारा महुआ शराब के 45 मामले बने हैं. जो कि जिले भर में किसी भी थाना क्षेत्र में नही बना है. रही बात महुआ शराब बिक्री की तो चौकी थाना का खर्चा महुआ शराब की बिक्री से ही चल रहा है. सोनाखान पुलिस चौकी प्रभारी श्री मार्कण्डेय ने मीडिया को बताया कि अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाती है. वहीं कसडोल आबकारी उप निरीक्षक सुकान्त पाण्डेय ने अपनी आदत के अनुरूप एक बार फिर से मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया.

अवैध शराब पर कार्रवाई हो रही : कोसम

बलौदाबाजार के जिला आबकारी अधिकारी आशीष कोसम ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, बड़ी मात्रा में शराब की जब्ती भी हुई है जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी. बहुत जल्दी बड़ी कार्रवाई और होने वाली है. अभी तक स्टाफ की कमी थी, किन्तु कलेक्टर ने जवानों की व्यवस्था की है जिससे आने वाले दिनों में विभाग को अधिक सफलता मिलेगी.

बया चौकी बंद कर देनी चाहिए : चौहान

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ लोकहित सेवा संस्थान के अध्यक्ष लोचन चौहान ने उक्त मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यंत शर्म की बात है कि बया चौकी प्रभारी चौकी का खर्च अवैध शराब से चलाते हैं. जब प्रदेश शासन एक पुलिस चौकी का खर्च नहीं चला पा रही तब इस चौकी के संचालन का क्या औचित्य है. लिहाजा आम वनवासी ग्रामीणों को शराब के नशे में झोंककर चौकी चलाने से अच्छा यह है कि इस चौकी को ही बंद कर देना चाहिए.

https://गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now