আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चौकी प्रभारी ने चस्पा करवाया पर्चा- ‘एसपी’ न करें चौकी में प्रवेश

Published on: October 15, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिले के बुंदेली चौकी प्रभारी विकाश शर्मा ने पहल करते हुए चौकी की दीवार में एक पर्चा चिपकवाया है. जिसमें लिखा है- कृपया, सरपंच पति बताकर चौकी में प्रवेश न करें. लोगों की समस्या के लिए चुने हुए जनप्रतिनिधि ही प्रवेश करें. इस नोटिस के बाद आस-पास के पंचायतों में हड़कंप हैं जहां अधिकांश पंचायतों में महिला सरपंच पतियों का दबदबा है. चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि बहुत बार ऐसे मौके आते हैं, जब लोग खुद को एसपी (सरपंच पति) बताते हैं और एसपी का अर्थ पूछने पर सरपंच पति कहते हैं, चुनीं हुई महिलाओं को आगे आने का मौका मिले, इसलिए ऐसा किया गया है, उन्होंने निवेदन किया कि लोगों की समस्याओं के लिए चुने हुए जनप्रतिनिधि ही खुद आगे आएं.

http://Oppo A15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


बाइक से गांजा लेकर जाते दो पकड़ाए

महासमुंद. ओड़िशा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे ओड़िशा के दो गांजा तस्करों को बसना पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया. आरोपियों से पुलिस ने 83 हजार रुपए कीमत का गांजा जब्त कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की. थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग ओड़िशा से गांजा लेकर आ रहे हैं. पदमपुर रोड बसना के पास घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी में जमला थाना पदमपुर जिला बरगढ़ ओड़िशा कान्तो जुएड पिता टिकेलाल जुएड (21) और विश्वजीत जुएड पिता मकारू (22) बाइक क्रमांक ओडी 17 डी 6433 से गांजा लेकर आते हुए पकड़े गए. उनके पास 8 किलो 300 ग्राम कीमत 83000 हजार रुपए, बाइक कीमत 10 हजार रुपए एक नग मोबाइल कीमत 1000 रुपए को जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (ख) के तहत जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है.

http://अनन्या पांडे की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now