আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: October 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo A15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 10,990 रुपए रखी गई है. ये कीमत 3GB + 32GB वेरिएंट के लिए रखी गई है. भारत में इसकी बिक्री जल्द ही शुरू की जाएगी. ग्राहक इसे डायनैमिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.52-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है.

http://अनन्या पांडे की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका



इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 4,230mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट ग्राहकों को मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है.

http://भारी बारिश से आंध्र-तेलंगाना में 25 की मौत, पीएम ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now