আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसद में विपक्ष का हंगामा, रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा

Published on: December 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को लेकर संसद में विपक्षी दल हंगामा जारी है और विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग पर अड़ा है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में बयान दिया. उन्होंने सीमा पर हालात की जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हाथापाई हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चीन ने सीमा पर यथास्थिति बदलने की कोशिश की, लेकिन हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें पीछे धकेल दिया.

https://छताल डबरा के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई, सागौन जब्त

तवांग में हुई झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि 9 दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों ने तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) का उल्लंघन कर हालात बदलने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने PLA को मुंहतोड़ जवाब दिया और अतिक्रमण से रोक दिया. इसके साथ ही भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए चीनी सैनिकों को उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने बताया कि तवांग में हुई घटना में भारत और चीन के कुछ सैनिकों को चोटें आई हैं. हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण चीनी सैनिक अपने स्थान पर पीछे हट गए हैं.

https://हाईवे से गायब कार कुएं में मिली, नायब तहसीलदार समेत चार के शव बरामद

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now