नई दिल्ली. मोदी सरकार एक खास स्कीम के तहत सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है. दरअसल, 3 अगस्त से एक बार फिर सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत होने वाली है. इस बॉन्ड स्कीम के तहत सोने की कीमत 5,334 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है. ऑनलाइन भुगतान करने वालों को 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी, जिससे सोने का भाव 5,284 रुपए प्रति ग्राम होगा. मतलब ये कि आपको अगर 10 ग्राम सोने की खरीदारी करनी है तो 52 हजार 840 रुपए चुकाने होंगे. अगर बाजार में सोने के प्रति दस ग्राम भाव की बात करें तो 54 हजार रुपए से ज्यादा है. बता दें कि मोदी सरकार की स्कीम के तहत आप सोने को बॉन्ड के तौर पर खरीद सकते हैं.
http://राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार
इस बॉन्ड को कम से कम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक खरीदा जा सकता है. इसमें प्योरिटी और सिक्योरिटी की टेंशन नहीं रहती है. इसके लिए आप डिजिटल तरीके से बैंक, निर्धारित पोस्ट ऑफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनएसई और बीएसई में आवेदन कर सकते हैं. रिजर्व बैंक के अधीन आने वाले इस बॉन्ड की मियाद 8 साल की है. इसमें पांचवें साल के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध है. अगर इस स्कीम के मकसद की बात करें तो सरकार इससे सोने की फिजिकल डिमांड को कम करना चाहती है. फिलहाल, आप सात अगस्त तक मोदी सरकार की स्कीम से जुड़ सकते हैं.
http://विशाखापट्टनम : हिंदुस्तान शिपयार्ड में हादसा, क्रेन गिरने से 11 की मौत










