আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A77 4G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा

Published on: August 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo A77 4G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे स्काई ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. फोन एक ही स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है. इसे कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन मार्केट से भी खरीदा जा सकता है. आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से फोन लेने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 के साथ आता है. फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.

https://कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा

फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. फोन में अल्ट्रा-लीनियर स्टीरियो स्पीकर और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर भी मिलता है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है. फोन के रियर में एलईडी फ्लैश लाइट भी देखने को मिलती है. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W की सुपर-वूक फास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, 4G VoLTE, WiFi, और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है.

https://सिंगर केके के बच्चों ने गाया ‘यारों’ का ट्रिब्यूट वर्जन, शान समेत इन सिंगर्स ने दिया साथ

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now