नई दिल्ली. Oppo A53 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,990 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेयरी वाइट और फैंसी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ओप्पो A53 2020 की बिक्री शुरुआत में केवल फ्लिपकार्ट के जरिए होगी. ग्राहकों को चुनिंदा बैंक के साथ ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक, 6 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और जीरो-डाउन पेमेंट फाइनेंस स्कीम मिलेगी. ओप्पो A53 2020 के साथ ही कंपनी ने देश में अपने 10,000mAh पावर बैंक 2 को भी लॉन्च किया है. ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसकी कीमत 1,299 रुपए रखी गई है. Oppo A53 2020 खरीदने वाले ग्राहकों को इस पावर बैंक पर 400 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा.
http://Nokia 5.3 भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Oppo A53 2020 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP + 2MP + 2MP के तीन कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा फ्रंट में मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फिंगरप्रिंट सेंसर इसके बैक में दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
http://पठान ने कहा- कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड










