खरसिया. क्षेत्र के चर्चित शिवांश अपहरण मामले के गिरफ्तार आरोपियों से विवेचना टीम द्वारा पुन: पूछताछ की गई, जिसमें नए तथ्य उजागर हुए. मुख्य आरोपी खिलावन दास महंत उर्फ निखिल ने बताया कि बालक शिवांश को मोटरसाइकिल में बिठाकर अपने तय योजना अनुसार बंधुवा तालाब के पास पहुंचा और अपरहरण में शामिल अमरदास महंत के भाई प्रीतम महंत को बुलाकर बाइक उसके सुपुर्द किया. वहीं शिवांश को लेकर अर्टिगा कार के पास पहुंचा, वहीं आरोपी अमर दास महंत, संजय सिदार के साथ बच्चे को कार में बिठाकर रांची झारखंड की ओर रवाना हुआ. अमरदास महंत का भाई अपहरण की साजिश से वाकिफ होते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को छिपाने एवं
साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल के पीछे की नंबर प्लेट को हटाकर तथा सामने के नंबर प्लेट में स्क्रैच कर बंजारी-अड़भार अपने रिश्तेदार मानिक दास के यहां छोड़ कर चला आया, ताकि पुलिस व किसी अन्य व्यक्ति को उस पर शक न हो. आरोपी खिलावन दास महंत के मेमोरेडंम पर मिली जानकारी के बाद उक्त बाइक को बंजारी से बरामद किया गया. मामले में साक्ष विलोपन करने पाया जाने पर धारा 201 भादवि जोड़ी गई तथा आरोपी प्रीतम दास महंत पिता सुरती दास महंत (20) निवासी नवापारा खरसिया को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी खिलावन दास महंत उर्फ निखिल (28) निवासी सरवानी थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा, अमर दास महंत पिता सुरती दास महंत (23) एवं संजय सिदार पिता छेदीलाल सिदार (30) दोनों नवापारा खरसिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
http://भाजपा नेता ने पत्नी के साथ सरकारी हेलिकॉप्टर में कराया फोटोशूट, कर्मचारी निलंबित
विवेचना के दौरान किया गया रीक्रिएशन
खरसिया पुलिस ने सोमवार को आरोपियों द्वारा घटना में किन-किन मार्गों का प्रयोग किया गया तथा किस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया था, इसके लिए आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लेकर उनके बताये अनुसार घटना का रीक्रिएट कराया गया. इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वे किन-किन मार्गों का प्रयोग किये थे, जिसके बाद चारों आरोपियों को थाना खरसिया के अप क्र 104/2021 धारा 364-ए, 368, 120(B), 34 IPC , 25 Arms Act + 201 भादंवि में गिरफ्तारी दर्ज कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां उनके जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल दाखिल किया गया.
एसपी संतोष सिंह बताया कि इस सनसनीखेज घटना की सूचना पाते ही पुलिस गंभीर हो गई थी. वहीं घर परिवार के लोगों के साथ सभी बच्चे शिवांश की सलामती की दुआ मांग रहे थे. पुलिस टीम की भी पहली प्राथमिकता बच्चे को सकुशल बरामद करने की थी. सफलता के बाद अब बधाइयों का दौर जारी है. सीएम और गृहमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल जो ऑपरेशन के दौरान बच्चे की वापसी के लिए चिंतित थे, उन्होंने सफलता के लिए खरसिया पुलिस को बधाई दी है.
http://होटल में मृत पाए गए सांसद मोहन डेलकर, खुदकुशी की आशंका
नगरवासियों ने किया पुलिस का सत्कार
ऑपरेशन शिवांश के दौरान विवेचना की प्रक्रिया में किडनैपर्स को घटनास्थल ले जाते जब नगरवासियों ने देखा तो पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगने लगे, वहीं जगह जगह फूल मालाओं एवं बुके देकर नगर की जनता ने पुलिस का सम्मान किया. नन्हे बालक 6 वर्षीय शिवांश को सकुशल घर पहुंचाने वालों का सत्कार नन्हे बच्चों ने भी किया. किसी ने मुंह मीठा करवाया, किसी ने फूलों की मालाएं पहनाई किसी ने गुलदस्ता दिया. इस तरह सोमवार को पुनः परिजनों सहित नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन को सर आंखों पर बैठाया.
ग्रहों के सेनापति मंगल कर रहे राशि परिवर्तन, बना रहे अंगारक योग https://t.co/pYZKiudWrq
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 22, 2021
धांसू फीचर से लैस नई Tata Safari भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/EgzDlmkCFM
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 22, 2021
खेसारीलाल का नया होली गाना ‘पिचकारी बाबू’ मचा रहा है धमाल, मिले लाखों व्यूज https://t.co/duKxNyUZBj
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 22, 2021







