नई दिल्ली. स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने सबसे पावरफुल फोन OnePlus 11 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. वनप्लस 11 5जी को टाइटन ब्लैक और इंटरनल ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके 8 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 56,999 और 16 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है. फोन को 14 फरवरी से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. वनप्लस 11 5G को 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 मिलता है.
http://पत्नी का शव कंधे पर लाद कई किमी पैदल चला पति, पुलिस की नजर पड़ी तो..
कंपनी फोन के साथ चार साल तक का एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है. यानी फोन के साथ एंड्रॉयड 16 और एंड्रॉयड 17 भी मिलेगा. इसमें 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज है. वनप्लस के लेटेस्ट फोन में Hasselblad की ब्रांडिंग वाले ट्रिपल रियर कैमरे मिलते हैं. जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, सेकेंडरी लेंस 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 टेलीफोटो पोट्रेट लेंस और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल Sony IMX581 सेंसर के साथ आता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट की चार्जिंग के साथ पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन को 25 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है.
https://चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, ACB में DIG बनाए गए प्रखर पांडेय










