আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, ACB में DIG बनाए गए प्रखर पांडेय

Published on: February 8, 2023
---Advertisement---

रायपुर. राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है. इस आदेश से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एसपी बदल गए हैं. गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह ने बुधवार को नई पदस्थापना का आदेश जारी किया. आदेश के मुताबिक 10 दिन पहले ही बिलासपुर एसएसपी पद से ACB में DIG बनाई गईं पारुल माथुर को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सरगुजा रेंज का DIG बनाकर भेजा गया है. 2009 बैच के अफसर प्रखर पांडे को मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक पद से ACB का DIG बनाकर भेजा गया है. वहीं राजेश कुकरेजा को सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर आशुतोष सिंह को नया एसपी बनाया गया है. 2012 बैच के कुकरेजा अब भिलाई में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पहली बटालियन के सेनानी होंगे.

https://RBI ने लगातार 6वीं बार बढ़ाया रेपो रेट, लोन होंगे महंगे

https://आरी से काटा, हड्डियों को पीसकर पाउडर बनाया; श्रद्धा मर्डर केस में आफताब का कबूलनामा

देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का बेहतर परफॉर्मेंस

रायपुर. भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिलों को लेकर रिपोर्ट जारी की जाती है. इसी कड़ी में दिसम्बर 2022 के लिए जारी की गयी चैम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है. देश में घोषित 112 आकांक्षी जिलों में से ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी में शीर्ष पांच जिलों में छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में शामिल नारायणपुर जिला चौथे स्थान पर है. वहीं स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में नारायणपुर जिले का स्थान तीसरा है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now