আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, वन विभाग के तीन अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

Published on: September 29, 2021
---Advertisement---

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश के पालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव द्वारा वनमंडल सूरजपुर के अंतर्गत तीन विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जंगली हाथी के कुचलने से वहां एक ग्रामीण की हुई मृत्यु पर की गई है. इनमें निलंबित अधिकरी-कर्मचारियों में उपवन क्षेत्रपाल प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी प्रतापपुर कमलेश कुमार राय, परिक्षेत्र सहायक प्रतापुर परिक्षेत्र गुलशन यादव तथा परिसर रक्षक प्रतापपुर परिक्षेत्र जीतन सिंह शामिल हैं.

https://Samsung Galaxy M52 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

गौरतलब है कि सूरजपुर वनमंडल के अंतर्गत प्रतापपुर परिक्षेत्र के ग्राम सरहरी, पतरापारा में 28 सितंबर की रात्रि लगभग 12 बजे जंगली हाथी द्वारा पैर से कुचलने के कारण एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई. घटना के दरम्यान कार्य में लापरवाही तथा ग्रामीणों को उचित समझाइश देने में असमर्थता के कारण उक्त तीनों अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि में तीनों अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय वनमंडल कार्यालय सूरजपुर निर्धारित किया गया है. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने हाल ही में समीक्षा बैठक लेकर समस्त विभागीय अमले को सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में मानव-हाथी द्वंद को गंभीरता से लें और किसी तरह की लापरवाही न बरतते हुए मानव-हाथी द्वंद में कमी लाने सहित नियंत्रण तथा समुचित प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें.

https://सिद्धू का वीडियो संदेश- हक़-सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now