नारायणपुर. IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया. जबकि एक जवान घायल है. घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है. इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे. तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया. पैर आते ही IED ब्लास्ट हुआ.
https://बीज निगम अध्यक्ष ने नवीन कृषि तकनीक और उत्पादों में दिखाई रुचि
इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया. एक घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. बीडीएस की टीम मौके पर तलाश कर रही है. आशंका है कि मौके पर और भी IED हो सकते हैं. इसके अलावा घायल जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. शहीद जवान का राजेंद्र सिंह है. जो आईटीबीपी में ASI के रूप में पदस्थ थे. जबकि घायल जवान का नाम महेश बताया गया है.
https://बाइक से गांजा तस्करी करते दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार






