नई दिल्ली. केरल के पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाकर हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. राज्य के वन मंत्री के राजू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ और लोग शामिल थे. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस और वन विभाग जांच कर रही है. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक दिन पहले ही ट्वीट किया था कि केंद्र सरकार ने केरल के पलक्कड़ में हथिनी की हत्या के मामले को बहुत गंभीरता से लिया है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 63 नए मरीज मिले, अब 628 एक्टिव केस
हम सही तरीके से जांच करने और अपराधी को पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. पटाखे खिलाना और मारना भारतीय संस्कृति नहीं है. बता दें कि केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई थी. केरल के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तब यह मामला सामने आया. भूखी गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी. हथिनी सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे पटाखे से भरा अनानास खिला दिया था, जिससे उसका मुंह फट गया और गर्भवती मादा हाथी की मौत हो गई थी.
http://बाइक को बचाने के प्रयास में पुल से गिरी कार, 2 की मौत
One accused arrested, in connection with death of the pregnant elephant in Palakkad: Kerala Forest Minister K Raju
(file pic) pic.twitter.com/hz8AIMaHPX— ANI (@ANI) June 5, 2020









