আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, पिता पर एफआईआर

Published on: December 29, 2021
---Advertisement---

रायपुर. एक सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एक राहगीर की शिकायत पर बच्ची के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जानकारी के अनुसार तिल्दा के खमरिया निवासी विनोद कुमार वर्मा मंगलवार को अपनी पत्नी यामिनी के साथ डेढ़ साल की बेटी तानिया को लेकर अछोली जा रहे थे. सिर्री मोड़ के पास पहुंचे थे कि सड़क ऊबड़-खाबड़ और टूटी होने के चलते तानिया अपनी मां की गोद से फिसल कर सड़क पर जा गिरी.

https://असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुई क्षति का त्वरित आंकलन करने कलेक्टरों को निर्देश

हादसे के बाद बच्ची को परिजन खरोरा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दौरान हादसे वाली जगह से निकल रहे मंदिरहसौद निवासी खम्हन‎ वर्मा ने पुलिस को बताया कि विनोद की बाइक की स्पीड काफी तेज थी. वह लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था. स्पीड भी करीब 80 किमी प्रति घंटा होगी. इसी के चलते तानिया फिसलकर सड़क पर गिरी. उसके जबड़े में चोट आई और मौत हो गई. बाद खम्हन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के पिता विनोद वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

https://टूटी टांग के साथ अंकिता लोखंडे ने किया डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now