नई दिल्ली. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पिछले दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी की. शादी से पहले अंकिता की टांग में चोट लगी थी. लेकिन उन्होने बिना हिम्मत हारे अपनी शादी, संगीत में जमकर डांस किया. अब अंकिता के पैर में एक बार फिर फ्रैक्चर हो गया है. अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वॉकर के सहारे खड़ी है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये रही कि पैर में फ्रैक्चर के बाद भी अंकिता लोखंडे ने डांस करना नहीं छोड़ा है.
https://1 जनवरी से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आप पर पड़ेगा सीधा असर
वीडियो में अंकिता वॉकर के सहारे खड़ी होकर परदेसी गाने पर डांस कर रही हैं, गाना गा रही हैं. न्यूलीवेड ब्राइड अंकिता का ये वीडियो उनकी फ्रेंड अशिता धवन ने शेयर किया है. इस वीडियो को अंकिता ने अपने अकाउंट पर रीशेयर भी किया है. पोस्ट में अशिता ने लिखा- टांग टूटी पर हिम्मत ना छूटी. मान गए नई दुल्हन की शिद्दत को. बता दें कि सीरियल पवित्र रिश्ता में अशिता ने अंकिता लोखंडे की ननद का रोल प्ले किया था. अंकिता के फैंस उनका ये डांस वीडियो सामने आने के बाद उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
https://नकदी और जेवर दबाने का वीडियो वायरल होने के बाद थाने का प्रभार बदला










