नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा एक बार फिर टल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट ने फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. कोर्ट का कहना पवन की दया याचिका अभी लंबित है ऐसे में दोषियों को अभी फांसी देना ठीक नहीं होगा. . बता दें कि चारों दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जानी थी. इस मामले में निर्भया की मां आशा देवी का कहना है कि यह सिस्टम की नाकामी को दर्शाता है. आज लोगों के बीच संदेश जा रहा है कि हमारे देश में इंसाफ से ज्यादा मुजरिमों को सपोर्ट दिया जाता है.
http://भारत में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि, चीन में 2800 लोगों की मौत
इससे स्पष्ट होता है कि हमारा सिस्टम भी दोषियों के बचाव के लिए है. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट, पटियाला कोर्ट और सरकार से पूछना चाहिए कि सभी दोषियों को फांसी कब तक होगी. मैं हर रोज हारती हूं और फिर से खड़ी हो जाती हूं. आज एक बार फिर से हारी हूं. लेकिन हार मानने के लिए तैयार नहीं हूं. फिर से खड़ी हुई हूं और सबको फांसी के फंदे तक पहुंचाऊंगी.
http://साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 4 की मौत









