আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रयागराज में एक बार फिर 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

Published on: April 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गंगापार इलाके से एक बार फिर से सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है. सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचीं. एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव का है. अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूचना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सामूहिक हत्याकांड में राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार (55), कुसुम पत्नी राजकुमार (50), मनीषा पुत्री राजकुमार (25), सविता पत्नी सुनील (30) और मीनाक्षी पुत्री सुनील (2) की हत्या हुई है.

https://हिरण सींग बरामद, ग्रामीण बोला- जंगल में पड़े सींगें उठा लाया, नहीं पता था यह अपराध है

जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है. हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है. बता दें कि बीते 16 अप्रैल को भी प्रयागराज जिले के गंगापार नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में मिले थे. परिवार के मुखिया राहुल का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया और उनके शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल के अलावा परिवार के अन्य चार सदस्यों- राहुल की पत्नी और तीन बेटियों के गले पर धारदार हथियार से वार का निशान मिला.

https://नो-बॉल कंट्रोवर्सी : पंत-शार्दुल पर लगा जुर्माना, सहायक कोच पर एक मैच का बैन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now