नई दिल्ली. शनिवार को आयोजित की गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नाम को अध्यक्ष पद के लिए आगे किया था. इस पर बाकी सभी सदस्यों ने भी एकमत होकर अपनी सहमति व्यक्त कर दी. सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए जब राहुल गांधी से कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इस पर विचार करेंगे.
https://VIDEO : जसगीत पर IPS अंकिता शर्मा के साथ झूमे पुलिस जवान
सूत्रों ने जानकारी दी कि राहुल गांधी ने बैठक में यह भी कहा कि उन्हें पार्टी नेताओं से विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता की जरूरत है. कुछ नेताओं ने कहा कि चुनाव तक उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए. वहीं, बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने भी बताया कि सभी ने एकमत से सहमति व्यक्त की कि वह (राहुल गांधी) (पार्टी अध्यक्ष) बनेंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर है. सभी की राय है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए.
https://‘हम दो हमारे दो’ का नया गाना ‘बांसुरी’ रिलीज, दिखी कृति-राजकुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री
In CWC meeting, on the request of senior leaders to become the president, Rahul Gandhi said, "I will consider." He also said that he needs clarity at the level of ideology, from the party leaders. Some leaders said that till the polls, he should be made the working pres: Sources pic.twitter.com/wkKKzYHMn1
— ANI (@ANI) October 16, 2021









