रायपुर. राज्य सरकार ने राज्य-स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एक नवम्बर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में सभी शासकीय कार्यालयों-संस्थाओं के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है. ज्ञात हो कि राज्य-स्थापना दिवस पर पूर्व में एक नवम्बर को केवल रायपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों-संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था. जिसे संशोधित करते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए सभी शासकीय कार्यालयों-संस्थाओं में एक नवम्बर को सामान्य अवकाश घोषित किया है. इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी कर दिया गया है.
http://VIDEO : तैमूर की बहन इनाया ने क्यूट अंदाज में सुनाया गायत्री मंत्र, जमकर हो रही तारीफ
मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को जांजगीर-बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कायक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर एक बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकाप्टर से जांजगीर के लिए प्रस्थान करेंगे. वे 1.40 बजे जांजगीर के कचहरी चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 1.55 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में प्रतिमा का अनावरण करेंगे और यहां आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.40 बजे जांजगीर से प्रस्थान कर बिलासपुर पहुंचेंगे और छठघाट में आयोजित छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे. श्री बघेल शाम 4.40 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर 5.15 बजे रायपुर लौटेंगे.
http://पति ने रोजाना अंडा नहीं खिलाया तो प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी







