আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ओमिक्रॉन के खतरनाक सब-वैरिएंट XBB.1.5 ने भारत में दी दस्तक, मिला पहला केस

Published on: December 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट XBB.1.5 ने भारत में दस्तक दे दी है. भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा के अनुसार, Omicron के XBB.1.5 सब वैरिएंट ने दिसंबर में ही भारत में धावा बोल दिया है. इस वैरिएंट का पहला केस गुजरात में मिला है. कोरोना ने नए वैरिएंट bf.7 के बीच ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट टेंशन बढ़ाने वाला है. इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आ रहे हैं. दरअसल, XBB.1.5 ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट है जिसे अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क में कोविड मामलों के जिम्मेदार ठहराया है.

https://नए साल का तोहफा, छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इजाफा

साथ ही न्यूयॉर्क के अस्पतालों में भर्ती अधिकांश कोरोना पेशंट्स इस वैरिएंट से पीड़ित हैं. ।XBB वैरिएंट बीए.2.10.1 और बीए.2.75 से मिलकर बना हुआ है. यह भारत के अलावा दुनिया के 34 अन्य देशों में भी फैला हुआ है. यह वैरिएंट ओमिक्रॉन परिवार के सभी वैरिएंट की तुलना में सबसे खतरनाक है. भारत में फिलहाल बीएफ.7 के मामले गुजरात और ओडिशा में मिले हैं. गुजरात में bf.7 से पीड़ित कोरोना पेशंट्स के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद ओमिक्रॉन के XBB.1.5 वैरिएंट का पहला केस सामने आया है.

https://अब कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा पेंशन, EPFO ने जारी किया सर्कुलर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now