नई दिल्ली. भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए चिह्नित लैबों के संगठन INSACOG ने रविवार को इसकी पुष्टि की. कंसोर्शियम ने बयान जारी कर कहा कि तमिलनाडु की एक 19 साल की लड़की को कोरोना के BA.4 वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है. मरीज में हल्के लक्षण देखे गए और उसे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है.
https://दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल कप्तान
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले हैदराबाद के एक व्यक्ति को भी इसी वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था. वह भारतीय नहीं है. इन्साकॉग का कहना है कि अब कोरोना के BA.5 वैरिएंट का भी एक मामला सामने आया है. यह केस तेलंगाना से आया है. बीए.5 से संक्रमित मरीज में भी हल्के लक्षण पाए गए हैं और उसे भी टीके की दोनों डोज लग चुकी है. मरीज का यात्रा का पिछला रिकॉर्ड नहीं है. कंसोर्शियम ने कहा कि मरीजों के मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम शुरू कर दिया गया है.
https://गडकरी ने की ऐसी घोषणा, कार-बाइक चलाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले









