আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वृद्धा का दावा- 8 साल से दिखाई नहीं दे रहा था, वैक्सीन लगने के बाद आने लगा नजर

Published on: July 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक वृद्धा ने दावा किया है कि पिछले 8 साल से आंखों में मोतियाबिंद होने की वजह से उन्हें दिखाई नहीं देता था लेकिन दस दिन पहले कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उन्हें दिखाई देने लगा है. इस बात की पुष्टि मथुरा के घरवालों और पड़ोसियों ने भी की हैं. वहीं डॉक्टरों ने वृद्धा की आंख की रोशनी लौटने का वैक्सीन से कोई जुड़ाव होने से इनकार किया है. महाराष्ट्र के वाशिम के रिसोड इलाके के बेंदरवाड़ी में मथुरा बिडवे (73) अपनी भांजी के साथ रहती हैं. मथुरा मूल रूप से जालना जिले के परतूर गांव की रहने वाली हैं. मथुरा के पति का देहांत होने के बाद वो दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करती थीं.

http://8 राज्यों के गवर्नर बदले, रमेश बैस बने झारखंड के राज्यपाल

लेकिन आठ साल पहले मथुरा को मोतियाबिंद की वजह से दिखना बिल्कुल बंद हो गया. जब मथुरा का जालना में कोई देखने वाला नहीं था तो भांजी उन्हें अपने साथ रिसोड ले आई. मथुरा की एक आंख का ऑपरेशन कराया गया लेकिन वह नाकाम रहा. दूसरी आंख में मोतियाबिंद का दायरा बढ़ जाने की वजह से पुतली का बड़ा सफेद घेरा हो गया. इसी हालत में मथुरा बीते आठ साल से रिसोड में रह रही थी. कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए अभियान तेज हुआ तो मथुरा को भी 26 जून को उनकी भांजी और नाती वैक्सीनेशन सेंटर ले गए. वहां उन्हे कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज दी गई. वैक्सीन लगवाने के दूसरे दिन मथुरा ने भांजी और नाती को बताया कि उसकी आंख में कुछ उजाला दिख रहा है. परिवार वालों को भरोसा नहीं हुआ. लेकिन तीन दिन बाद मथुरा को 30-40 फीसदी आंख की रोशनी के साथ दिखना शुरू हो गया.

http://Nokia G20 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

अपने छोटे-मोटे काम खुद करना शुरू कर दिया. ये देखकर घरवाले और पड़ोसी हैरान रह गए. वैक्सीन लेने के कुछ घंटे बाद मथुरा को बुखार भी हुआ था. इसके लिए मथुरा को पैरासिटामोल दी गई थी. महाराष्ट्र सरकार की ओर से बनाए गए इमरजेंसी टास्क फोर्स के मेंबर और सीनियर डॉक्टर डॉ तात्या लहाने का कहना है कि ये महज इत्तेफाक है और इसका कोरोना वैक्सीनेशन से कोई संबंध नहीं है. शहर के सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भी मथुरा बिडवे के घर गई और चेकअप किया. इन डॉक्टरों का भी कहना है कि मेडिकली ये सिद्ध नहीं किया जा सकता कि वैक्सीन की वजह से ऐसा हुआ है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now