আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूलों में कल से 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की लगेंगी ऑफलाइन कक्षाएं

Published on: September 1, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा विगत 26 जुलाई को निर्णय के अनुक्रम में सभी निजी और शासकीय विद्यालयों में 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की ऑफलाइन कक्षाएं अब 2 सितम्बर से शर्तों के साथ संचालन करने की अनुमति प्रदान कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज यहां मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है. ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने की शर्तो के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करना आवश्यक है.

http://महीने के पहले दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करना जरूरी है. उनकी अनुशंसा प्राप्त होने पर ही यह कक्षाएं 2 सितम्बर 2021 से प्रारंभ की जा सकेंगी. आदेश की शर्तो के अनुसार यह कक्षाएं उन्हीं जिलों में प्रारंभ की जाएगी, जिनमें कोरोना की पॉजिटिविटी दर 7 दिनों तक 1 प्रतिशत से कम रही हो. विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में एक दिवस के अंतर पर बुलाया जाएगा, अर्थात प्रतिदिन केवल आधी संख्या में ही विद्यार्थी बुलाए जाएंगे. किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी, खांसी, बुखार आदि होगा तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। आदेश अनुसार ऑनलाईन कक्षाएं यथावत संचालित की जाती रहेंगी. किसी भी विद्यार्थी के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी. केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करना होगा.

http://फोरलेन में प्रतिदिन बे-मौत मारे जा रहे दर्जनों मवेशी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now