আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध कारोबारियों से अधिकारी ही सुरक्षित नहीं, तो नागरिक सुरक्षा और बेहतर क़ानून-व्यवस्था के दावे क्यों?

Published on: February 28, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की राजधानी समेत दीग़र शहरों में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक वारदातों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल दागा है और कहा है कि जब राजधानी में अवैध कारोबारियों के हाथों अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर प्रदेश सरकार नागरिक सुरक्षा और बेहतर क़ानून-व्यवस्था के दावे किस आधार पर कर रही है. उन्होने कहा कि लगातार ध्यान दिलाए जाने के बावज़ूद प्रदेश सरकार मासूम बच्चियों, नाबालिग लड़कियों, महिलाओं के साथ अनाचार-दुष्कर्म के मामलों पर अंकुश लगाने में नाकारा साबित हो रही है. श्री साय ने कहा कि प्रदेशभर में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के हौसले अब इतने बढ़ चले हैं कि वे सरेआम गुंडागर्दी करके क़ानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं.

http://ICC Test Rankings : रोहित ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन ने भी लगाई छलांग

राजधानी के संतोषीनगर स्थित अंग्रेजी-देशी शराब दुकान के पास एक अहाता के अवैध संचालन को बंद कराने पहुँची आबकारी टीम पर किए गए हमले का ज़िक्र करते हुए श्री साय ने कहा कि यह घटना बताती है कि प्रदेश सरकार की कुनीतियों ने शराब के कारोबार को गोरखधंधे की शक्ल देने में कोई क़सर बाकी नहीं रखी है और माफियाओं ने इसे अपराधों का ज़रिया बना रखा है. शराब माफियाओं ने राजधानी समेत प्रदेश के अमूमन तमाम नगरों में शराब दुकानों के पास अवैध अहातों का संचालन शुरू कर दिया है और इसकी जाँच व इन्हें रोकने की कार्रवाई पर ये माफिया हिंसक अपराध पर उतर जाते हैं. राजधानी में आबकारी अधिकारी पर हुए हमले की यह घटना इस बात की तस्दीक करती है. उन्होने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर क़ानून-व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर रोज घट रहीं आपराधिक घटनाएँ सरकारी दावों की पोल खोल रही है. भयमुक्त और अपराधमुक्त प्रदेश गढ़ने के दावे करने वाली प्रदेश सरकार ने प्रदेश को अपराधों का गढ़ बनाकर रख दिया है. प्रदेश सरकार न तो मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं की आबरू और ज़िंदग़ी सुरक्षित रख पा रही है, न अपने अधिकारियों को सुरक्षा दे पा रही है और न ही अपराधों पर अंकुश लगा पा रही है.

http://रिलीज होते ही छाया अरविन्द अकेला कल्लू का ये धमाकेदार होली गाना

अपहरण, दुष्कर्म, लूट, चोरी, मारपीट, डकैती, हत्या के अलावा संगठित अपराधों की लपटों में प्रदेश जल रहा है और प्रदेश सरकार राजनीतिक नौटंकियों में मशगूल चैन की बंसी बजा रही है. स्मार्ट पुलिसिंग की जुगाली करते प्रदेश के गृह मंत्री को अब भी अगर यह महसूस नहीं हो रहा है कि प्रदेश के हालात गंभीर हो चले हैं तो बेहद शर्मनाक स्थिति है. हालात इतने भयावह हो चले हैं कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और कृषि मंत्री के गृह ज़िले में ही लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. दुर्ग ज़िले की नेवई बस्ती में 25 फ़रवरी को एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि इन घटनाओं ने प्रमाणित कर दिया है कि पिछले दो वर्ष से प्रदेश एक ग़ैर-ज़िम्मेदार सरकार का बोझ ढोने के लिए विवश है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now