बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान सिमगा में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रेष्ठ संभरकर अपने मुख्यालय में अनुपस्थित मिले. कलेक्टर द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों से सवाल पूछने पर उनके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिल पाया जिस पर कलेक्टर जैन ने उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया. साथ ही कार्यालय में जरा भी साफ सफाई की व्यवस्था नहीं थी जिस पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास संजुला शर्मा को तलब करते हुए तत्काल दो दिनों में साफ सफाई सहित कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.
http://40 नए कोरोना मरीज मिले, 52 डिस्चार्ज, अब 637 एक्टिव केस
उसी तरह विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में कुल 11 कर्मचारियों में 3 अधिकारी कार्यालयीन समय में अनुपस्थित मिले जिस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एसके गेंदले को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. कलेक्टर श्री जैन ने भाटापारा एवं सिमगा शहर में नगर पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय सहित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर वहाँ स्थित विभिन्न शाखाओ के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्या को समझने का प्रयास किया गया. कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वह अपने निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना काम मेहनत एवं ईमानदारी से करें. जनहित की कामों में जरा भी लापरवाही न बरतें.
http://बागबाहरा ब्लॉक को मुनगा हब बनाने जनपद में कार्ययोजना तैयार







