रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 40 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला कांकेर से 8, रायपुर 7, बिलासपुर व बलरामपुर से 6-6, दंतेवाड़ा 5, जगदलपुर व नारायणपुर 3-3 एवं राजनांदगांव से 2 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 52 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. गुरूवार देर रात रायगढ़ व राजनांदगांव से 5-5, दुर्ग व कबीरधाम से 1-1 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3065 पहुंच गई है. एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 637 हो गई है. वहीं 2414 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 14 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://बागबाहरा ब्लॉक को मुनगा हब बनाने जनपद में कार्ययोजना तैयार
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की रिकवरी दर सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर
रायपुर. प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर है. यहां 78.4 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में यह दर 54.2 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 76.7 प्रतिशत, उत्तरप्रदेश में 69.1 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 45.4 प्रतिशत, तेलंगाना में 48.8 प्रतिशत, ओड़िशा में 72.9 प्रतिशत और झारखंड में 76.9 प्रतिशत है. राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ सबसे अच्छे रिकवरी दर वालों राज्यों में चौथे स्थान पर है. कोविड-19 के 50 से अधिक मरीज वाले राज्यों में केवल उत्तराखंड, राजस्थान और त्रिपुरा की रिकवरी दर ही छत्तीसगढ़ से अधिक है. मृत्यु दर के मामले में भी छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों से बेहतर है. यहां मृत्यु दर का प्रतिशत केवल 0.5 है. वहीं पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में यह दर 4.4 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 4.2 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 1.2 प्रतिशत, तेलंगाना में 1.5 प्रतिशत, ओड़िशा में 0.5 प्रतिशत और झारखंड में 0.6 प्रतिशत है.
http://तेल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है तो अब कहां दुबके हुए हैं भाजपा के बड़े नेता : रश्मि
#COVID19 UPDATE
Today 40 new #COVID19 positive cases were confirmed and 52 people recovered from the disease.Presently there are 637 #COVID19 active cases in the state.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/CfgKc1Okbr
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 3, 2020







