पेंड्रा. कोरोना संदिग्ध महिला का वीडियो वायरल करने पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है. कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने संदिग्ध महिला का वीडियो वायरल करने पर स्टाफ नर्स शोभा बड़ा को निलंबित कर दिया है. वहीं वीडियो बनाने वाले लैब टेक्नीशियन महिलपाल सिंह को नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है. बता दें कि कोरोना की संदिग्ध उक्त महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है.
http://तमिलनाडु से लौटी दंपत्ति का स्वास्थ्य परीक्षण, कोरोना संक्रमित नहीं
श्रममंत्री डॉ. शिव डहरिया पुत्री के साथ गए सेल्फ क्वेरेंटाईन में
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कोरोना वायरस की जारी गाइडलाइन के तहत स्वयं और उनकी पुत्री सेल्फ क्वेरेंटाईन में है. गौरतलब है कि डॉ. डहरिया राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी का सर्टिफिकेट छोड़ने दिल्ली गए थे. वहीं दिल्ली में उनकी पुत्री के विदेश से लौटने के बाद वे उसके साथ में रायपुर लौटे हैं. उनकी पुत्री का दिल्ली और रायपुर में थर्मल स्क्रिनिंग की गई है, जिसमें किसी भी प्रकार के लक्षण परिलक्षित नहीं हुए है फिर भी सावधानी रखते हुए मंत्री डॉ. डहरिया अपनी पुत्री के साथ सेल्फ क्वेरेंटाईन पर चले गए हैं.
http://जंगल से लगी बाड़ी में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
प्रदेश में खेल आयोजन व प्रशिक्षण शिविर आगामी आदेश तक प्रतिबंधित
रायपुर. खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले खेल आयोजन और प्रशिक्षण शिविर सहित सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है.







