पिथौरा. स्थानीय वन परिक्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के पास में एक तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला. स्थानीय वन अमला घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गया था. गुरूवार रात ग्राम गोपालपुर के पारा नम्बर 10 में एक हिंसक तेंदुआ ग्राम के रामकुमार की जंगल से लगी बाड़ी में घुस एक बछड़े को अपना शिकार बनाकर वापस चला गया. मृत बछड़े का कोई मालिक अब तक सामने नहीं आया है जिससे माना जा रहा है कि उक्त बछड़ा आवारा होगा.
http://टोल फ़्री नम्बर निदान-1100 में भी COVID-19 से संबंधित शिकायत करा सकते हैं दर्ज
सुबह ग्रामीणों ने मृत बछड़े को देखा और शव के आसपास तेंदुए के पदचिन्ह देखकर वन विभाग को घटना की सूचना दी. ज्ञात हो कि गोपालपुर के आसपास की पहाड़ी एवं जंगल में अक्सर तेंदुआ एवं भालुओं को चहलकदमी करते लोग देखते हैं. इस क्षेत्र में लगातार वन्य प्राणी हमले की घटनाएं होती रहती हैं. बावजूद ग्रामीण जंगल काटकर वहां पहले अपना बाड़ा बनाते हैं बाद वह अवैध कब्जा कर मकान बना लेते हैं. जिसका अधिकार पत्र चुनाव के पहले वादा करने वाली सरकार दे देती है. जिसका परिणाम बीती रात तेंदुए के हमले जैसे होता है.
http://सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर किया खुलासा







