नई दिल्ली. SBI ने दिवाली से पहले ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में इजाफा किया है. ये बढ़ोतरी 0.20 फीसदी की गई है. एसबीआई ने अपने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. बैंक ने बढ़ी हुई ब्याज दरें 15 अक्टूबर 2022 से लागू कर दी हैं. बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बदला है. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा है.
https://तीन वाहनों की टक्कर में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत
SBI की नई ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन की अवधि की एफडी पर आम ग्राहक को 3 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
46 दिन से 179 दिन की अवधि की एफडी पर आम ग्राहक को 4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
180 दिन से 210 दिन की अवधि की एफडी पर आम ग्राहक को 4.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
211 दिन से 1 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 4.70 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
1 साल से 2 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.60 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
2 साल से 3 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
3 साल से 5 साल से कम के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.80 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
5 साल से 10 साल तक के लिए एफडी पर आम ग्राहक को 5.85 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजन अधिकतम ब्याज दर 6.65 फीसदी मिलेगा.
https://‘मिली’ का ट्रेलर रिलीज, जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जाह्नवी कपूर










