नई दिल्ली. सरकार नेशनल हाईवे से टोल हटाकर अब ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे से टोल टैक्स की वसूली करने की योजना पर काम कर रही है. केंद्रीय परिवहन मंत्री ने ये जानकारी एक सम्मेलन के दौरान दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी टोल प्लाजा पर FASTag के जरिए टैक्स काटा जाता है. लेकिन, जल्द ही ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे ये काम करेंगे. कैमरे इन ऑटोमेटिक नंबर प्लेट को रीड करेंगे और टोल टैक्स का पैसा आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगा. नितिन गडकरी ने कहा कि इस योजना पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम जारी है. उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए कानूनी संशोधन पर भी विचार किया जाएगा.
https://दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखकर दुल्हन की आंखों से निकल गए आंसू
उन्होंने कहा कि अब टोल प्लाजा को हटाने और नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाने की तैयारी है, जो वाहन चालकों से टोल टैक्स की वसूली करेंगे. हालांकि, इस प्रोजेक्ट में कुछ अड़चनें भी सामने आ रही हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए विचार किया जा रहा है. जैसे अगर नंबर प्लेट पर अगर नंबर के अलावा कुछ और भी लिखा है, तो कैमरे को रीड करने में दिक्कत पेश आ सकती है. इसके अलावा टोल टैक्स नहीं देने वाले वाहन चालक को किस प्रकार से दंडित किया जाए, क्योंकि टोल टैक्स को स्किप करने वाले वाहन स्वामी को दंडित करने का कोई कानूनी प्रावधान अभी नहीं है. उन्होंने कहा कि इसे भी कानून के दायरे में लाने की जरूरत है. गडकरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जिन गाड़ियों में इस तरह के नंबर प्लेट नहीं होगी, उन्हें इसे लगावाने के लिए एक निश्चित समय दिया जाएगा.
https://मिथ्या जानकारी देकर पंजीयन कराने का आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद









