रायपुर. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी. जिन अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी हैं, वे सभी प्रमाण पत्र भी आजीवन वैध माने जाएंगे. राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का आदेश जारी किया गया. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी, जिसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है.
http://प्रिया प्रकाश वारियर ने साड़ी में किया डांस, वीडियो ने मचाई धूम
छत्तीसगढ़ में अब तक 425.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 425.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 22 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 807.6 मिमी और राजनांदगांव जिले में सबसे कम 304.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
http://फिर पकड़ाया 1.40 करोड़ रुपए का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार







