नई दिल्ली. एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से नेशनल क्रश का खिताब पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. वह लगातार रूस ट्रिप के अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. अब उनका साड़ी में रूस की सड़कों पर थिरकते हुए एक धमाकेदार डांस वीडियो लोगों की नीदें उड़ा रहा है. इस वीडियो में विदेश की सड़कों पर प्रिया प्रकाश वारियर का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में वह साड़ी पहने हुए हैं और रूस की सड़कों पर डांस कर रही हैं. वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर मलयालम गाने पर डांस कर रही हैं.
http://फिर पकड़ाया 1.40 करोड़ रुपए का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
अब साड़ी में प्रिया के लटके झटकों को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं. उन्होंने क्रीम की कलर की साड़ी में डांस किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है- अंदर के मलयाली को जगाने का बहाना…’ बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर को लोग विंक गर्ल के नाम से भी जानते हैं. वह उस समय सुर्खियों में आई जब फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म में उनके आंख के इशारे करने वाले सीन को लोगों ने काफी पसंद किया था. जिसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी.
http://‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ का गाना ‘हंजूगम’ रिलीज, छा गई अजय-प्रणिता की जोड़ी










