আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब जारी होंगे पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर क्यूआर कोडयुक्त DL और RC

Published on: May 29, 2022
---Advertisement---

रायपुर. अब प्रदेश में जारी होने वाले समस्त ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ एवं ‘पंजीयन प्रमाण पत्र’ पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर एवं क्यूआर कोड युक्त होंगे. भारत सरकार के भूतल एवं परिवहन विभाग (MoRTH) द्वारा वर्ष 2019 में जारी अध्यादेश के अनुपालन में एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किया जाना है जिसके अंतर्गत परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने हाल ही में निविदा प्रक्रिया संपन्न की गई है एवं यह योजना 17 मई 2022 से प्रादेशिक स्तर पर प्रारंभ की गई है. ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रिंटिंग का कार्य ‘केंद्रीकृत कार्ड प्रिंटिंग एवं डिस्पैच यूनिट’ पंडरी रायपुर में किया जाएगा एवं छत्तीसगढ़ सरकार की संकल्पित योजना के अंतर्गत भारतीय डाक के माध्यम से आवदेकों के घर पर प्रेषित किए जाएंगे.

http://सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, टक्कर मार घसीट ले गई बस

इस नवीन व्यवस्था के अंतर्गत क्यूआर कोड वाले पॉलीकार्बोनेट ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे. पॉलीकार्बोनेट कार्ड उच्च गुणवत्ता एवं लंबे समय तक चलने वाले होते हैं जिस पर लेजर के माध्यम से प्रिंटिंग की जाती है. यह कार्ड सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली (MoRTH) के द्वारा तय मानकों को पूर्ण करते हुए जारी किए जाएंगे. नए प्रारूप के क्यूआर कोड वाले पॉलीकार्बोनेट ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रिंटिंग का कार्य एमसीटी कार्ड्स एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्य किया जाएगा. यह कंपनी मनिपाल कर्नाटका की आईटी कंपनी है जो कि इस क्षेत्र में अग्रणी है एवं इसी प्रकार के कार्य अन्य राज्यों में करती आ रही है.

https://फोटोकॉपी नहीं, मास्क्ड आधार का करें इस्तेमाल, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now