रायपुर. अब वाहन से जुड़े दस्तावेजों की ई-कॉपी या सॉफ्ट कॉपी भी मान्य होगी. विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने इस आशय का आदेश जारी किया है. जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दस्तावेज की भौतिक या हार्ड कॉपी मांगकर वाहनचालकों को परेशान नहीं किया जाए. आरके विज ने प्रदेश भर के सभी पुलिस अधीक्षकों को सर्कुलर जारी किया है. अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की ई-कॉपी अब मान्य होगी.
http://लर्निंग एवं स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदक खुद कर सकते हैं तिथि का चयन
महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और करूणा का रास्ता दिखाया : भूपेश
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और करूणा का रास्ता दिखाया. गांधीजी के इन जीवन मूल्यों में ठोस आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक दर्शन है. इस दर्शन में स्वावलंबन का सूत्र भी छुपा है. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा की ताकत को पहचाना. उनका अहिंसा पर अटूट विश्वास था. मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कंडेल से प्रारंभ हुई सप्ताहव्यापी ’गांधी विचार पदयात्रा’ के समापन अवसर पर आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर पूरी दुनिया में याद किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलायी. महात्मा गांधी अहिंसा की ताकत को पहचानते थे. उन्होंने पशुबल के सामने आत्मबल को खड़ा किया. उनका अहिंसा का रास्ता आम जनता के लिए था.
http://213 km माइलेज वाली Tata Tigor हुई लॉन्च, जानिए कीमत







