महासमुंद. जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग एवं स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदकों की भीड़ को कम करने एवं आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लर्निंग एवं स्थाई लाइसेंस के लिए ऑनलाईन स्लॉड बुक को प्रत्येक कार्य दिवस (अवकाश दिवसों को छोड़कर) के लिए ऑनलाईन में अपडेट किया गया है. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अब लाइसेंस संबंधी आवेदक अपनी पसंद की तिथि चयन कर जिला परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है. उन्होंने बताया कि विगत दिनों अवकाश के समय में तकनीकी खामियों से स्लॉड बुक हो गया था, जिससे आवेदकों को असुविधा का सामना करना पड़ा. शासकीय अवकाश के दिनों में स्लॉड बुकिंग को एनआईसी रायपुर द्वारा बंद किया जा रहा है. लाइसेंस संबंधी कार्य शासकीय अवकाश के दिन नहीं किया जा सकता. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि शासकीय अवकाश के दिनों में स्लॉड बुकिंग ना कराएं.
http://महोत्सव आयोजित कर नवंबर-दिसंबर माह का चावल दिया जाएगा एक साथ
महिला स्व सहायता समूह से आवेदन आमंत्रित
बलरामपुर. जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी बलरामपुर-रामानुजगंज अन्तर्गत आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणरत हितग्राहियों के लिए सुबह-शाम भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था हेतु जिले के पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. इच्छुक पंजीकृत स्व सहायता समूह 17 अक्टूबर 2019 तक रजिस्टर डाक द्वारा अथवा कार्यालयीन समय पर प्राचार्य जिला परियोजना सोसायटी बलरामपुर में बंद लिफाफे में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट पर भी अवलोकन किया जा सकता है.
http://सर्व ब्राह्मण समाज ने बिग बॉस बंद करने उठाई आवाज, की निंदा







