আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब एक कॉल पर घर बैठे बनेगा 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड

Published on: November 1, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप नागरिकों को आवश्यक सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गई थी. इस योजना की सफलता को देखते हुए 1 नवंबर से इसमें एक और सेवा को जोड़ा जा रहा है. इस योजना के तहत अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड मितान द्वारा घर आकर बनाया जाएगा. टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट बुक किया जा सकता है. आवेदक द्वारा दी गई नियत तिथि और समय अनुसार मितान घर आकर बच्चों का आधार पंजीकरण करने आएंगे.

https://राज्योत्सव के साथ ही प्रदेश में धान खरीदी शुरू, 25.72 लाख किसानों का पंजीयन

पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक द्वारा दिए गए पते पर आ जाएगा. मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने के लिए राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य अथवा केंद्र सरकार द्वारा जारी परिवार से संबंधित दस्तावेज आवश्यक हैं. बच्चों के आधार पंजीकरण के समय माता-पिता में से किसी एक का आधार नंबर एवं बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा.

https://‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस-थ्रिलर से है भरपूर

छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लाभ

5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है. छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है. इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पेन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है जिसे बाद मे प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा. इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसी जरूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं.

https://पुल के साथ नदी में गिरा शख्स, तार के सहारे लड़ी जिंदगी की जंग

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now