আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हॉस्पिटल में मिली अव्यवस्था, अनुपस्थित डॉक्टर समेत बीएमओ को नोटिस

Published on: November 3, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल ने गुरुवार को भाटापारा तहसील कार्यालय, सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और हॉस्पिटल गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहेला में कार्यालयीन समय में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अनुपस्थित मिले. साथ ही हॉस्पिटल में अव्यवस्था मिली. जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित समस्त कर्मचारियों सहित सिमगा बीएमओ डॉक्टर पारस पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही 7 दिवस के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए हैं. उक्त नोटिस सिमगा एसडीएम कार्यालय के द्वारा जारी किया गया है.

https://रस्साकशी प्रतियोगिता में टूटी रस्सी, विधायक और कलेक्टर गिरे

हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज सिस्टम को शीघ्र ही ठीक करने एवं मरीजों को मिलने वाले भोजन के लिए गांव की ही महिला स्व सहायता समूह को अधिकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. गांव के जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर कलेक्टर ने गौठान का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौठान में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत होने वाले कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए. इस दौरान सरपंच सविता वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसी तरह भाटापारा तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कैम्पस को बाउण्ड्रीवाल, गार्डन, सार्वजनिक प्रसाधन सहित सुव्यवस्थित करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए. इस दौरान भाटापारा नगर एवं आसपास से आए हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपने आवेदन प्रस्तुत किए. कलेक्टर ने भी उनके आवेदनों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

https://3 दिन और चलेगा राज्योत्सव, मुख्यमंत्री ने 6 तक मेला-प्रदर्शनी को बढ़ाया

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now