नई दिल्ली. ठग सुकेश चंद्रशेखर वसूली केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही से पूछताछ की है. शुक्रवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा में उनसे करीब 6 घंटे की पूछताछ की गई है. सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में नोरा फतेही को बीएमडबल्यू कार गिफ्ट की थी. इन आरोपों से इनकार करते हुए नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें ये कार सुकेश ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट का हिस्सा लेने के बदले में दी थी.
https://भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर आई महिला से की बदसलूकी
सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की वसूली का मामला चल रहा है. इसी से जुड़े कुछ सवाल नोरा फतेही से भी पूछे गए. इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर और नोरा को आमने-सामने बैठाकर ED की पूछताछ भी हो चुकी है. इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी जोड़ा गया है. आरोप है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर रिश्ते में थे. इतना ही नहीं, ईडी ने दावा किया है कि जैकलीन भी सुकेश के काले कारनामों का फायदा उठा रही थीं. ईओडब्ल्यू ने जैकलीन फर्नांडिस को पूछताछ के लिए 12 सितंबर को बुलाया है.
https://33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ Oppo A57e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










