बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने गुरूवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों एवं गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया. इस सिलसिले में वह विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम अर्जुनी, भाटापारा अंतर्गत ग्राम मिरगी, गुर्रा एवं तरेंगा के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर खरीदी का जायजा लिया. इसके साथ ही पूर्व जांच के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ढेकुना समिति के फड़ प्रभारी त्रिलोक कुर्रे को निलंबित कर दिया है. उक्त कार्रवाई अमानक स्तर के धान खरीदी करने एवं एफक्यू क्वालिटी के मापदंडों का पालन नहीं करने पर की गई है. धान की अमानक स्तर होने के चलते ग्राम ढेकुना से रायपुर जिले स्थित तिल्दा संग्रहण केंद्र भेजे 3 ट्रक को वापस कर दिया गया.
https://इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर
साथ ही धान खरीदी केंद्र ग्राम गुर्रा के फंड प्रभारी नूतन साहू एवं ग्राम मिरगी फड़ प्रभारी लेख राम साहू को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. कलेक्टर श्री जैन ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी में किसी भी प्रकार के हो रहे समस्याओं के बारे में पूछा. कलेक्टर ने ग्राम अर्जुनी एवं मिरगी के धान खरीदी केंद्र में ढेरी लगाए हुए किसानों के धान की गुणवत्ता को जांचा जिस पर तय मानक 17 प्रतिशत से अधिक नमी मिला. जिस पर किसानों को समझाइश देते हुए उन्हें सुखाकर धान को लाने कहा गया. मौके पर फड़ प्रभारी धान खरीदी, स्टैकिंग को व्यवस्थित करने कहा गया. साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर को खरीदी हो चुके किसानों का रकबा समर्पित कर क्लोज़ करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://धान खरीदी में अनियमितता, खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस







