जांजगीर-चांपा. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने पर पिहरीद धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी देव कुमार जायसवाल को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है. नोडल अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार जाँचकर्ता अधिकारी मालखरौदा शाखा के पर्यवेक्षक द्वारा पिहरीद उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में तौल किए गए खरीदे गए धान का वजन अधिक/कम होना पाया गया. उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ शासन के धान खरीदी नीति का उल्लंघन है. इस संबंध में स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी देव कुमार जायसवाल को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है. स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में सहकारी सेवा नियम के तहत कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. जिसके लिए वे स्वयं जवाबदार होंगे.
https://नेशनल शूटर कोनिका लायक ने की खुदकुशी, फरवरी में होनी थी शादी
शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 9 जनवरी को
अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जानी थी. इस परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है. अब यह परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के अनुसार उक्त परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दो पाली में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में पूर्वान्ह 9:30 बजे दोपहर 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक भरे जा सकेंगे. जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं किन्तु किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते हैं उन्हे परीक्षा शुल्क वापसी की सुविधा दी जाएगी.
https://चरित्र पर संदेह करता था पति, तालाब में नहा रही पत्नी को डुबोकर मार डाला







