আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय सदस्यों का मनोनयन

Published on: November 28, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप संस्कृति विभाग के विभिन्न प्रभागों को एक अम्ब्रेला के नीचे लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया गया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय क्षेत्र के 15 सदस्यों का मनोनयन किया गया है. इस आशय का आदेश मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर स्थित संस्कृति विभाग द्वारा जारी कर दिया है. शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार नामांकित सदस्यों में राज्य के साहित्य और कला क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति विजय गुप्ता अम्बिकापुर साहत्य के क्षेत्र से,

https://चौकी प्रभारी बोले- महुआ शराब की बिक्री से चल रहा चौकी-थाना का खर्च

भूपेश तिवारी कोण्डागांव आदिवासी लोककला के क्षेत्र से, सरिता वर्मा भिलाई चित्रकला-मूर्तिकला के क्षेत्र से, भूपेन्द्र साहू रायपुर नाट्यकला के क्षेत्र से, पदमश्री ममता चन्द्राकर, कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ शास्त्रीय-लोक संगीत के क्षेत्र से कालीचरण यादव बिलासपुर और बसंती वैष्णव रायगढ़ नृत्य के क्षेत्र को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इसी प्रकार कला साहित्य में रूचि रखने वाले छत्तीसगढ़ से भारतीय संसद में निर्वाचित सदस्य दीपक बैज सांसद बस्तर को भी सदस्य नामांकित किया गया है. उल्लेखनीय है कि परिषद के अंतर्गत कुल 6 प्रभाग है, जिनमें साहित्य अकादमी में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पीठ श्रीकांत वर्मा पीठ और गुरूघासीदास शोध पीठ होंगे.

https://लोगों को अब दवाईयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट

साहित्य अकादमी के इन तीनों पीठों के अध्यक्ष भी परिषद के सदस्य होंगे. शेष अन्य 5 प्रभागों के सदस्य होंगे. साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त, पिथौरा-भोपाल, पदुमलाल, पुन्नालाल बख्शी पीठ के ललित कुमार भिलाई, श्रीकांत वर्मा पीठ के रामकुमार तिवारी बिलासपुर, आदिवासी एवं लोककला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल अम्बिकापुर, कला अकादमी के अध्यक्ष योगेन्द्र त्रिपाठी खैरागढ़-भिलाई तथा अध्यक्ष द्वारा मनोनित दो सदस्य विनोद वर्मा रायपुर और जयंत देशमुख रायपुर को भी परिषद का सदस्य मनोनित किया गया है. इन मनोनित सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों के लिए निर्धारित होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now