আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नामांकन फॉर्म लेने नहीं थे रुपए, लोगों ने एकत्रित कर दिए 3 हजार रुपए

Published on: December 3, 2019
---Advertisement---

जशपुर. पार्षद पद का एक दावेदार मंगलवार को 3 हजार रुपए के चिल्हर लेकर कलेक्टोरेट ऑफिस पहुंचा और नामांकन फॉर्म जमा किया. बताया जाता है कि वार्ड 2 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे सत्येंद्र पाठक के पास रुपए नहीं थे तो लोगों ने 3 हजार रुपए के चिल्हर जुटाकर दिए. सत्येंद्र ने बताया कि वार्ड में वे छोटी दुकान चलाते हैं. दूध, ब्रेड वगैरह बेचकर गुजारा करते हैं. क्षेत्र के बाजार समिति के छोटे दुकानदार और ठेले वालों ने अपने पास से दो-पांच, 10 रुपए देकर यह राशि जुटाई. उन्होने बताया कि- वे इस क्षेत्र में कई साल से रक्तदान शिविर, लावारिस मवेशियों की मदद, साफ-सफाई जैसे प्रयास करते आ रहे हैं. वार्ड के लोगों ने बैठक कर इस बार उन्हे पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ने कहा. लोगों के आग्रह पर चुनाव लड़ने का मन बनाया.

http://चार बदमाशों ने बैंक के सामने से लूटे 13 लाख, जांच में जुटी पुलिस

राज्य महिला आयोग की सुनवाई स्थगित

धमतरी. आगामी 10 दिसंबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाने वाली राज्य महिला आयोग की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी आदेश की तिथि तक यह सुनवाई स्थगित की गई है.

http://अचानक सामने आ गया हाथी, जान बचाने ट्रैक्टर छोड़ मंदिर में छिपा किसान

मुख्यमंत्री निवास में 4 दिसम्बर को ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम स्थगित

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में 4 दिसम्बर बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now