আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Nokia 2.4 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Nokia 2.4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसका एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी क़ीमत 10,399 रुपए है और इसे नोकिया की वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है. इस फ़ोन को फ़िलहाल कंपनी ने Android 10 के साथ ही लॉन्च किया है, लेकिन ये Android 11 रेडी है और आने वाले समय में कंपनी Android 11 का अपडेट देगी. नोकिया 2.4 को नोकिया की वेबसाइट से 26 नवंबर से ख़रीदा जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि पहले 100 कस्टमर्स जो 26 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक कंपनी की वेबसाइट से ऑर्डर प्लेस करेंगे तो उन्हें जेम्स बॉन्ड 007 का मर्चेंडाइज हैंपर दिया जाएगा.

http://टोकन की वैधता अवधि एक सप्ताह, 1 दिसंबर के बाद रकबे में नहीं होगा कोई परिवर्तन



इसमें 007 स्पेशल एडिशन बॉटल, कैंप और मेटल कीचेन शामिल होंगे. इसमें MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है. फ़ोन की डिस्प्ले 6.5 इंच की है और ये एचडी प्लस है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फ़ी के लिए इस फ़ोन में 5 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. नोकिया 2.4 में रियर फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस फ़ोन की बैटरी 4,500mAh की है और इसके साथ ऐडेप्टिव बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type C दिया गया है. इसमें हेडफ़ोन जैक भी दिया गया है. फ़ोन में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है जिसके ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

http://दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now