नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा बैठक हुई. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि बैठक में कोरोना वायरस से जुड़े वैक्सीन के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्णय किया गया. इसके अलावा ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से जुड़े इक्विमेंट पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस को माफ करने का फैसला किया गया है. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की उपलब्धता तत्काल बढ़ाने की जरूरत बताई. साथ ही ऐसे उपकरणों को भी मुहैया कराने की जरूरत बताई जिनका इस्तेमाल अस्पताल और घर में रह रहे मरीजों की देखभाल के लिए किया जा सके.
http://ऑक्सीजन की कमी से जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत
बैठक में पीएम मोदी ने विभागों और मंत्रालयों से मिलजुल कर इस दिशा में काम करने के लिए कहा. सरकार ने बैठक में निर्णय किया कि मरीजों को ऑक्सीजन देने में काम आने वाले उपकरणों का आयात तेज किया जाना है. इसके लिए सरकार ने ऑक्सीजन और उससे जुड़े इक्विवमेंट को पूरी तरह से बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस से तीन महीने तक छूट देने का निर्णय किया है. इसके अलावा सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन को तत्काल प्रभाव से तीन महीने के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट दे दी है. सरकार के इस कदम से विदेशों से ऑक्सीजन, उससे जुड़े इक्विमेंट मंगाना आसान और सस्ता होगा. साथ ही देश में इनकी उपलब्धता बढ़ेगी तो कीमतें भी नियंत्रित रहेंगी. पीएम मोदी ने राजस्व विभाग से इन वस्तुओं के कस्टम क्लीयरेंस को आसान बनाने के लिए कहा है.
http://कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन









