আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासन की अनुमति के बिना निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं, शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश

Published on: July 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं किया जा सकता है. इसकी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी. संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने जानकारी दी है कि आई.सी.एम.आर. द्वारा रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट की अनुमति केवल कोरोना वायरस संक्रमण के सर्विलांस के उद्देश्य से दी गई है. यदि किसी निजी लैब या अस्पताल द्वारा शासन की अनुमति के बिना इस तरह की जांच की जा रही हो तो संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल कार्रवाई कर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं को सूचित करें.

http://Samsung Galaxy A71 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह

रायपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह दी है. विभाग के संज्ञान में आया है कि अनेक जिलो की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न माध्यमों से फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं. कॉल करने वाले विभिन्न प्रलोभन दे रहे हैं. कहीं पदोन्नति दिलाने या डीपीओ या सीडीपीओ या राज्यस्तरीय अधिकारियों का नाम लेकर पैसे मांग रहे, कहीं खाते का डिटेल मांग रहे हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इन सब फोन कॉल से बचने की सलाह देते हुए किसी भी तरह की जानकारी फोन पर न देने तथा प्रलोभन में ना आने के लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि किसी की बातों में ना आएं और इस तरह के फर्जी फोन आने पर पुलिस और अपने अधिकारी को तत्काल अवगत कराएं

http://PET, PPHT, PPT और PMCA की परीक्षा स्थगित, तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त अंकों के आधार पर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now