बिलासपुर. केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर की राजनीति में व्यस्त है. भाजपा का हर एक कार्यकर्ता उनका अपना परिवार है, सिर्फ़ सरगुजा संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता के पीछे रेणुका सिंह खड़ी हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भूपेश बघेल के अराजक सरकार से डरने की ज़रूरत नहीं है भाजपा कार्यकर्ता दुनिया के सबसे बड़े दल के कार्यकर्ता हैं. जानकारी के मुताबिक भाजयुमो बलरामपुर-रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने राजपुर स्वागत रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हो रहे भेदभाव एवं अन्याय को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी और
http://मुख्यमंत्री ने की कोरोना से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील
स्थानीय विधायक की कार्यशैली व राज्य सरकार की विफलता के विरुद्ध बयानबाज़ी की थी. जो समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से आया. इस पर ख़फ़ा होकर स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह के दबाव में आकर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने बगैर तहक़ीक़ात के विकेश साहू के ऊपर ग़लत एवं अन्यायपूर्ण ढंग से ग़ैर ज़मानती धाराएं लगा दी. इतना ही नहीं भाजयुमो अध्यक्ष के निवास में पुलिस भेजकर परिवारजनों को डराते धमकाते रहे जैसे विकेश साहू कोई अपराधी हो. इस घटना की जानकारी के बाद सांसद ने कहा कि उनके किसी भी कार्यकर्ता के साथ यदि ग़लत ढंग से कार्रवाई हुई तो उनके सम्मान और न्याय के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती हैं.
http://The Big Bull का टीजर रिलीज, छोटे घर के इंसान की बड़ी कहानी







